ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानाचार्य संघर्ष समिति द्वारा निदेशालय के सामने जारी धरना सातवें दिन भी जारी रहा ।

बीकानेर।आंदोलनरत व्याख्याताओं द्वारा आज निदेशालय के समस्त कार्मिकों को गुलाब का फूल वितरित कर गांधीगिरी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया तथा अपनी डीपीसी से जल्द कराने हेतु सभी की शुभकामनाएं व आशीर्वाद मांगा।
आज निदेशक महोदय की अध्यक्षता में रेसला, रेसा, प्रधानाचार्य संघर्ष समिति की वार्ता आयोजित की गई तथा 5 घंटे चली वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ कि प्रधानाचार्य डीपीसी 2021-22 तत्काल कर 24 जून से पूर्व RPSC द्वारा तिथि अनुमोदन करवाई जाएगी। 
प्रधानाचार्य संघर्ष समिति की तरफ से इस वार्ता में धन्नाराम, लक्ष्मीकांत स्वामी, श्रवण ढाका, सुषमा यादव, राजेंद्र चौधरी ने प्रधानचार्य संघर्ष समिति का पक्ष रखा। रेसा और रेस़ला भी वार्ता में उपस्थित हुए।
 समझौते के पश्चात तीनो पक्षों के नेता धरना स्थल पर उपस्थित हुए तथा आंदोलनरत व्याख्याताओं को समझौते की जानकारी दी तथा संबोधन दिया ।
व्याख्याताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। व्याख्याताओं ने RPSC द्वारा तिथि अनुमोदन होने तक धरना जारी रहने का संकल्प दोहराया।

No comments