कुलपति ने पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी से मुलाकात कर की चर्चा
बीकानेर। स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने शनिवार को पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी से मुलाकात कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी ने कुलपति से विश्वविद्यालय में हो रहे कृषि संबंधी अनुसंधानों, कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में जानकारी ली।
भाटी ने गड्डा विधि से अधिक बाजरा उत्पादन करने संबंधी पहलुओं पर कुलपति से चर्चा की।
कुलपति ने इसके अलावा विवि के वैज्ञानिकों व प्रोफेसरों की ओर से किसानों को अद्यतन तकनीक व वैज्ञानिक जानकारियां हस्तानान्तरित करने के बारे में भी अवगत कराया।




No comments