योग गुरु भाटिया का किया सम्मान"
बीकानेर। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित योग शिक्षक श्री सुधीर भाटिया जी को पवनपुरी सेक्टर नंबर 4 के नेहरू बाल उद्यान में पिछले 1 माह से निशुल्क योग सिखाने के लिए अपनी सेवाएं देने हेतु विकास कार्य समिति पवनपुरी, बीकानेर द्वारा सम्मानित किया गया।
राजकुमार भाटिया( समाज सेवक 'सुदामा') , हजारीराम डारा एवं डॉक्टर कप्तान चारण द्वारा माला पहनाकर व श्रीफल देकर श्री सुधीर भाटिया को सम्मानित किया गया साथ ही महिला प्रशिक्षुओं द्वारा भी श्री भाटिया को स्मृति चिन्ह व फलों की टोकरी भेंट करके गुरु शिष्य की परंपरा को जीवित रखा गया।राजकुमार भाटिया ने बताया कि आजकल जीवन की दिनचर्या में योग का बहुत महत्व है इसे शरीर स्वस्थ रहता है और मन शांत रहता है 'योग: कर्मसु कौशलम्" अर्थात कुशलतापूर्वक किया जाने वाला कर्म ही योग है।
कर्म की कुशलता का सीधा सा अभिप्राय यह है कि श्रेष्ठ कर्म को श्रेष्ठतम विधि से संपन्न करना । हजारीराम डारा ने बताया योग हमारे जीवन की दिनचर्या ही बदल देता है।
डॉ कप्तान चारण ने कहा कि शारीरिक योग हमारे शरीर को व आंतरिक योग हमारी आत्मा को स्वस्थ बनाता है इसलिए तन और मन की स्वास्थ्यता के लिए योग जरूरी है।




No comments