इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में जाब कार्ड के लिए कर सकते हैं आवेदन
बीकानेर, 8 जून। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में शहरी क्षेत्र के 18 से 60 वर्ष के व्यक्ति अपने नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से जन-आधार / आधार कार्ड ले जाकर जॉब कार्ड केलिये https://irgyurban.rajasthan.gov.in/Home / Index लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसरण में राज्य के शहरी क्षेत्रों की नगरीय निकायों की सीमा में निवास करने वाले परिवारों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर असहाय
एवं बेरोजगार परिवारों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने हेतु मनरेगा की तर्ज पर राज्य में लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य का शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे परिवार को एक
वर्ष में 100 दिवस का गारंटीशुदा रोजगार उपलब्ध करवाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस योजना के अन्तर्गत 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा।




No comments