ब्रेकिंग न्यूज़

दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर जोधपुर मण्डल पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य।

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल पर दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। जोधपुर मण्डल के मेडता रोड-जोधपुर रेलखण्ड में खारिया खंगार- पिपाड रोड जं. स्टेशनों के
मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टर लाकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित होगा।उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर
संचालित गाड़ी सं.14887/88 ऋषिकेश-बाडमेर-ऋषिकेश व गाड़ी सं. 19225/26 जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित होगी। 
नोट:- (1) पूर्व में उपरोक्त रेलसेवायें लालगढ-फलौदी-जोधपुर स्टेशनों से होकर मार्ग परिवर्तित की गई थी, परन्तु अब यह रेलसेवायें लालगढ-फलौदी-जोधपुर-बीकानेर होकर मार्ग परिवर्तित रहेगी।
(2) परिवर्तित मार्ग पर उपरोक्त रेलसेवायें फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

No comments