ब्रेकिंग न्यूज़

केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने सैन के निधन पर जताया शोक।

बीकानेर, 26 जून। राजस्थान राज्य केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने रविवार को स्व. रामेश्वर सैन के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को ढाढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। 
गत दिनों पानी की टंकी में करंट लगने से रामेश्वर सैन का आकस्मिक निधन हो गया था। 
केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर परिजनों को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
 इस दौरान चंपालाल सैन, गणेश राम सियाणा, ओम प्रकाश सैन और गिरधारी राम नाई साथ रहे।

No comments