बीसीसीआई प्रमुख गांगुली देंगे इस्तीफा
जानिए पूरा सच एडिटर सौरभ सैनी से बीते 2 दिनों से एक खबर चल रही है कि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली इस्तीफा देंगे और राजनीति की पारी शुरू करेंगे यह अफवाह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के किए गए ट्वीट के बाद से शुरू हुई उन्होंने अपने 30 वर्ष के क्रिकेटिंग करियर के पूर्ण होने पर एक ट्वीट किया कि वह अब एक नई पारी शुरू करेंगे उसमें उन्हें सभी लोगों के समर्थन की आवश्यकता है ।
उन्होंने बीते 30 वर्षों में सभी प्रशंसकों एवं अन्य नागरिकों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा अब मैं एक नई पारी शुरू करने जा रहा हूं इसे एक ट्वीट ने इंटरनेट पर एक बवाल मचा दिया कि सौरव गांगुली अब एक नई पारी शुरू करेंगे मतलब राजनीति में जाएंगे बीते दिनों गृहमंत्री से रात्रि भोज पर एक हुई मुलाकात ने इस खबर को और पुख्ता
करने की कोशिश की परंतु कल शाम सौरभ ने इसे नकारते हुए कहा कि वह एक एजुकेशन एप लांच करने जा रहे हैं जिसमें आप सभी की समर्थन की आवश्यकता है उन्होंने राजनीति में जाने के और बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सभी खबरों पर विराम दे दिया और इसी के साथ सभी खबरों की सच्चाई भी सामने आए देखते हैं अब सौरव गांगुली का एजुकेशन एप क्या कमाल करता है।
उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में भारत को शानदार टीम बना कर दी वह भारतीय टीम के लंबे समय तक कप्तान भी रहे वह उस समय कप्तान बने जब भारतीय क्रिकेट एक अंधेरे के दौर से गुजर रहा था सन 2000 में फिक्सिंग के आरोप भी लगे भारतीय क्रिकेटरों पर उस समय कोई भी भारत की कप्तानी लेने को तैयार नहीं था उस समय सौरव गांगुली ने कप्तानी की और बहुत सारे मैच विजेता खिलाड़ी तैयार किए जिनमें से हरभजन सिंह युवराज सिंह वीरेंद्र सहवाग जहीर खान आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने तैयार किया भारत के विश्व विजेता कप्तान और टीम आईसीसी ट्रॉफी के विजेता महेंद्र
सिंह धोनी ने भी सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया और उन्होंने उन्हें बैटिंग में प्रमोट कर एक शानदार खिलाड़ी बनाया तीन नंबर पर खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी की 183 रन की पारी आज भी याद की जाती है वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है सौरव गांगुली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक है उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि भारत के पूर्वी क्षेत्र से जहां क्रिकेट का वर्चस्व इतना ज्यादा नहीं है।
वहां से भारत के 2 सबसे बड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वह स्वयं आए और भारत को नई ऊंचाई पर क्रिकेट के क्षेत्र में पहुंचाया यह बात सत्य भी है महेंद्र सिंह धोनी चार आईपीएल ट्रॉफी दो clt20 ट्रॉफी तथा तीन आईसीसी ट्रॉफी के विजेता है आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2008 से 2021 तक कप्तानी की तथा इस सत्र में भी जडेजा ने उन्हें कप्तानी की कमान सौंप दी थी
आईपीएल के शुरुआती सत्रों मे सौरव गांगुली भी कोलकाता नाइट राइडर के कप्तान रहे इतनी प्रसिद्धि प्राप्त बीसीसीआई प्रमुख कभी भी एक आईसीसी ट्रॉफी या आईपीएल ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे परंतु वह 2003 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को पहुंचा पाए और नेटवेस्ट ट्रॉफी उनकी बड़ी जीतों में से एक शामिल है 2007 में कोच ग्रेग चैपल से विवाद के बाद सौरव गांगुली का करियर धीरे-धीरे ढलान पर उतरा और उन्होंने बाद में सन्यास ले लिया 2014 में वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष बने और
उसके बाद बीसीसीआई प्रमुख बीसीसीआई प्रमुख के रूप में उनकी बहुत बड़ी उपलब्धियों में से भारत की धरती पर पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट कराना आईपीएल को कोरोना के बावजूद आयोजित करवाना और आगामी सत्र से महिला आईपीएल की शुरुआत शामिल है अब देखते हैं शिक्षा के क्षेत्र में सौरव गांगुली क्या कमाल करते हैं उन्हें सिटी एक्सप्रेस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं




No comments