ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम में भारी भरकम पेड़ जमीन से उखड़ गिरा गाड़ी पर, बड़ा हादसा होते-होते टला

बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में गुरुवार को उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब पीबीएम परिसर में एक भारी भरकम पेड़ अचानक जमीन से उखड़ वहां खड़ी एक गाड़ी पर जा गिरा।
 गनीमत रही उस वक्त पेड़ के आसपास कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
पेड़ के अचानक उखडऩे की वजह से एकबारगी आसपास खड़े लोग सहम गए। पेड़ के टूटने की वजह से विद्युत लाइन के तार भी टूटे है।

No comments