ब्रेकिंग न्यूज़

स्लग :--- शक्तिकरण महिला ट्रस्ट ngo ने की अनोखी पहल, छ: परिवारो को लिया गोद, राशन वितरण कर की आज शुरुआत।

 एंकर :--- शक्तिकरण महिला ट्रस्ट ngo बीकानेर द्वारा आज एक अनोखी पहल करते हुए बीकानेर के मोहल्ला मुरलीधर के छ: गरीब परिवारो को गोद लिया है। 
,गोद लेने की शुरुआत करते हुए छ परिवारो को 1 महीने की खादय सामग्री का वितरण करते हुए इस अनोखी पहल की शुरआत की है।
 इस अवसर पर शक्ति करण महिला ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आज के समय में जहां लोग अपने दुख से दुखी न होकर दूसरे से सुख से दुखी है।
वही नेशनल ngo शक्ति करण महिला ट्रस्ट ने एक अनूठी पहल करते हुए पांच परिवारो के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है। जो एक विशाल ही नही बड़ी पहल है, 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शक्तिकरण महिला ट्रस्ट इस तरह के कार्यक्रम चलाते हुए अन्य परिवारों को भी गोद लेने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि शक्तिकरण महिला ट्रस्ट एक ऐसी ट्रस्ट है, जो शहर ही नहीं गांव में भी विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है।
बीकानेर के विभिन्न वार्ड में भी गरीब ओर असहाय लोगों की सूची बनाकर उनकी मदद करने का कम करेगी। 
इस अवसर पर एन जी ओ की सुपरवाइजर एवं समाजसेवी सरोज राठौड़,नीलम बंसल, सपना जागिड़, शबनम, शालू कंवर,प्रवीण बानो, प्रियंका गुजराती,बबली कंवर,रिहाना खान, समाजसेवी राजकुमार जोशी, भरत सिंह भाटी मौजूद रहे।

No comments