ब्रेकिंग न्यूज़

ईद-उल-अजहा पर्व की तैयारियां जोरों पर बड़ी ईदगाह में हुई साफ-सफाई

बीकानेर मे कल त्याग और क़ुरबानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अज़हा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा सुबह बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की दो रक़अत नमाज़ अदा कर देश और दुनियां में अमन की दुआएं मांगी जाएगी इस पर्व से पहले आज बड़ी ईदगाह में साफ सफाई का काम किया गया। 
वही प्रशासन के स्तर पर भी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने बताया कि कल होने वाली ईद की नामज को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। ईद-उल-अज़हा त्याग और बलिदान का पैगाम देती है।
 वही दुश्मनी को खत्म कर आपसी भाईचारे के पैगाम देती है। हाफ़िज फरमान अली ने ईदगाह के पास रहने वाले हिन्दू भाइयों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहाकि हिन्दू भाई ईदगाह के हर काम मे सहयोग करते है। बीकानेर का ये भाईचारा सदैव बना रहे ऐसे दुआ करते है।

No comments