बरसात चलते ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ की दीवार ढहने से गंदे नाले का पानी खाई से सूरसागर के अंदर जा रहा है जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर शहर की सफाई व पानी निकासी की अव्यवस्था के चलते इन दिनों ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ सहित आसपास का पूरा क्षेत्र खतरे में है। पिछले दिनों जूनागढ़ की दीवार ढहने से गंदे नाले का पानी जूनागढ़ की खाई में जा रहा है।
बीती रात को हुई तेज बारिश के चलते खाई पानी से लबालब हो चुकी है। जिसके कारण खाई का पानी जमीन के नीचे-नीचे से सूरसागर में जाने लगा है। जिसको निगम के अधिकारियों ने भी माना है।
ऐसे में जूनागढ़ के सामने से निकलने वाली सड़क के भी धंसने की आशंका बन गई है। जिसे लेकर सड़क को बंद कर दिया है।
जिला कलेक्टर ने मौके पर पहुचकर अधिकारियों को नालों को साफ करने के निर्देश भी दिए है। अगर प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं निकाला तो जूनागढ़ किले सहित आसपास क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।




No comments