ब्रेकिंग न्यूज़

केश कला बोर्ड के अध्यक्ष गहलोत ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

बीकानेर,14 जुलाई। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने गुरुवार को नोखा विधानसभा क्षेत्र के गांव जांगलू में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा लिया। 
उन्होंने बरसात से क्षतिग्रस्त मकानों का मौके पर पहुंच कर हुए नुकसान की जानकारी ली । साथ ही उन्होंने गांव में जल भराव की स्थिति को देखा और पानी निकासी के निर्देश दिए। 
गहलोत ने मौके पर तहसीलदार पटवारी से बरसात से हुए नुकसान की जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments