नगर निगम अतिक्रमण दस्ता पहुंचा तोलियासर भेरूजी गली दुकानदारों में मचा हड़कंप
बीकानेर में नगर निगम की ओर से शहर में यातायात के दबाव को कम करने की कवायद के तहत रोजाना अतिक्रमण हटाने की कारवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज सबसे व्यस्ततम तोलियासर भेरूजी की गली में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान दुकानों के आगे से पाटे व सामान को हटाया गया। साथी दुकानों के छात्रों पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान निगम की प्रभारी व होमगार्ड जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कारवाही से पूर्व निगम की ओर से दुकानदारों को मौखिक रूप में आदेश दे दिए थे उसके बाद भी कई दुकानदारों ने तो अतिक्रमण हटा लिया तो कई दुकानदार निगम के आदेशों की अनदेखी कर गए जिसके चलते रविवार को निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्यवाही को अंजाम दिया।




No comments