जीएसटी के विरोध में अनाज मंडी के व्यापारीयो ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जीएसटी काउंसिल की अनुशंसा पर केन्द्र सरकार आटे व दाल पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने की तैयारी के चलते विरोध भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन की ओर से जिला कलक्टे्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि दालों पर पांच फीसदी जीएसटी से • फिनिश्ड गुड्स और महंगा हो जाएगा। वहीं कोरोना की मार से व्यापार उबरा ही नहीं की ऊपर से 5 फीसदी जीएसटी लगाकर सरकार कारोबारियों की कमर तोडऩे में लगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थों पर पहले से टैक्स लग रहा है।
अब दाल महंगी होगी तो दाल के पकोड़े, बड़ी, दाल का हलवा आदि मिठाई व नमकीन का जायका बिगड़ जाएगा। बीकानेर में पापड़ का बड़ा कारोबार है और इसके महंगे होने से छोटे कारोबारियों को मुश्किलें आएगी।
केंद्र सरकार द्वारा अनाज, दाल एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर 18 जुलाई से लगने वाले जीएसटी के विरोध में देशभर के दाल मिलर्स अपने प्रतिष्ठान 16 जुलाई को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से बंद रखेंगे।




No comments