सिंथेसिस के विद्यार्थियों का वीआईटीईईई में सुयश
बीकानेर। पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित सिंथेसिस संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया की वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 30 जून से 6 जुलाई तक दो ग्रुप एमपीसीईए और बीपीसीईए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
जिसका परिणाम शुक्रवार 8 जुलाई को घोषित किया गया। जिसमें संस्थान के 10 विद्यार्थी चयनित हुए। उनमें रविन्द्र सिंह ने ऑल इंडिया 878 रैंक प्राप्त कर बीकानेर का नाम देशभर में रोशन किया है।
इनके पिता मान सिंह राठौड़ भूतपूर्व सैनिक और वर्तमान में आरपीएफ पद पर कार्यरत है तथा माता विनोद कंवर गृहणी है।
अन्य उच्च रैंक वाले विधार्थियों में अमित कुमार ने 4169, रुद्राक्षी राठौड़ ने 5975 रैंक तथा दिव्यांशा पांडे प्रमुख हैं। विदित रहे कि वीआईटी भारत का प्रसिद्ध प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है।




No comments