श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बेटी ने बढ़ाया मान अनुपम ने किया अनुपम काम*।
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू)।जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, समण संस्कृति संकाय, लाडनूं व अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्बोधी जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकात्ता प्रवासी श्री खेतूलाल जी पुगलिया की सुपुत्री श्रीमति अनुपम गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर इस परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सभा उपाध्यक्ष प्रमोद बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री खेतूलाल जी पुगलिया का परिवार काफी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाला है।
इसी क्रम में उनकी सुपुत्री ने छापर में गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण के पावन सानिध्य में आयोजित समारोह में कार्यशाला की और विज्ञ उपाधि प्राप्त कर केवल दो परिवारों का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।




No comments