ई एन टी अस्पताल के सामने बने शौचालय बंद -महिलाओं के हित में समाज सेवी संस्था सावधान इंडिया 077 द्वारा ताले खोलने की मांग।
बीकानेर 25 अगस्त 2022 सावधान इंडिया 077 के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने बताया की आंख नाक कान गला विभाग पीबीएम अस्पताल के सामने नगर निगम द्वारा बनाए गए महिलाओं व आमजन की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय काफी लंबे समय से बंद पड़े हैं ।
हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बने यह सुलभ शौचालय नगर निगम की देखरेख में है जबकि यह बंद पड़े हैं ऐसी स्थिति में महिलाएं व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उसी समय ठाकुर भदोरिया द्वारा पीबीएम अधीक्षक से संपर्क साधने की कोशिश की तो पता चला कि कोर्ट संबंधी कारणों से ड्यूटी पर नहीं है ।




No comments