18 सितंबा से श्रीमद्भागवत कथा रसोत्सव प्रारम्भ
बीकानेर। स्थानीय संगम पार्क सेक्टर 5 जयनारायण व्यास कॉलोनी आगामी 18 सितंबर से 24 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है!
आयोजन से जुडे प्रवीण घई ने बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पँ भाईश्री के द्वारा सर्वजन कल्याणार्थ एवं परमार्थ हेतु किया जायेगा।कथा का समय दोपहर 2:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक रहेगा।
कलश यात्रा आज कथा संदर्भ में कथा स्थान का भूमि पूजन, ध्वजा रोहण,बैनर विमोचन एवं तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे हिमांशु शर्मा, भँवरलाल शर्मा,शंकर लाल मोदी, वेदप्रकाश गुप्ता, हंसराज संजीविया,
नटवर लाल गोहिल सहित गणमान्य उपस्थित थे एवं समस्त मौहल्लेवासी आस पास के क्षेत्र में घूम घूम कर भागवत कथा का निमंत्रण प्रदान कर रहे है।




No comments