तेयुप सरदारपुरा के प्रयास से मरणोपरान्त नेत्रदान**परिषद द्वारा 55वां नेत्रदान 2 व्यक्तियों को मिल सकेगी रोशनी मानव सेवा का अनूठा प्रकल्प, नेत्रदान कराने का ले संकल्प
जोधपुर ।यह उद्घघोष, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा का मुख्य ध्येय बन चुका है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा परिषद तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा ने गत कई दिनों से जोधपुर संभाग में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
रूढिवाद से हटकर, पारिवारीकजनों को नेत्रदान की उपयोगिता को समझाकर, नेत्रदान कराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।तेयुप द्वारा नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करते हुवें दिवंगत व्यक्ति के पारिवारीकजनों को समझाकर दिंवगत व्यक्ति का मरणोपरान्त शहर के विभिन्न नेत्र बैंकों की टीमों द्वारा नेत्रदान कराया जा रहा है।
आज तेयुप द्वारा जोधपुर निवासी स्व. श्री विनोद जी कोठारी के परिवारजनो को दिवंगत के मरणोपरान्त नेत्रदान के लिये तैयार किया गया।
नेत्रदान के जोधपुर संभाग के प्रभारी कैलाश जैन ने बताया कि , की दिनेश जी कोठारी व सुरेंद्र जी कोठारी की प्रेरणा से तेरापंथ समाज के सुश्रावक स्व. श्री विनोद जी कोठारी के नेत्रदान के लिए लिये तारा कोठारी(पत्नी), अभिषेक(पुत्र) एवं समस्त परिवारजन ने अपनी सहमति प्रदान की।
दोनो कार्निया asg eye bank से मुस्वीर ने लिए गौरतलब है तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा नेत्रदान, अंगदान,
रक्तदान, SDP डोनेशन, युवाओं को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, विहार सेवा आदि के लिये निरंतर रूप से जागरूकता ला लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।




No comments