डूंगर कॉलेज की एन एस एस विंग द्वारा पंचशति सर्किल पर अभिनीत किया गया नुक्कड़ नाटक।
बीकानेर 13 अगस्त।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को डूंगर महाविद्यालय की एन एस एस विंग द्वारा हर घर तिरंगा व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन पंचशति सर्किल सार्दुलगंज बीकानेर में किया गया। एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा "स्त्री-मुक्ति व नशा मुक्ति" की थीम पर *'आजादी के 75 वर्ष : देश का युवा व मातृशक्ति"* नाटक में अभिनय किया गया।
इस मौके पर एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.केसर मल , प्रो.राजेन्द्र सिंह,प्रो.निर्मल कुमार रांकावत, प्रो.संपत भादू , उपस्थित थे।




No comments