जनसुनवाई में मुरलीधर व्यास समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं।
बीकानेर।18अगस्त22।मुरलीधर व्यास कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के संबंध में आज समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मुकेश गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपा यह जानकारी देते हुए।
समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विजय आचार्य ने बताया कि जन सुनवाई में दिए गए ज्ञापन में कॉलोनी में बढ़ रहे अपराध,चोरी की घटनाएं, और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करने,मुख्य चौराहे से भारी वाहन हटाकर यातायात सुचारू करने मौसम विभाग के सामने तथा पीछे से लेकर सेक्टर 4 तक सड़क निर्माण कराने, पेचवर्क कराने तथा सिविर लाइन सुचारू करने
के साथ-साथ कॉलोनी के पार्कों में जन सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के प्रत्युत्तर में जिला कलेक्टर तथा अतिरिक्त आयुक्त ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।




No comments