हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिलीं
दिल्ली।रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिलीं आने वाले दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पर हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावनाएं बन रही है साथ ही साथ आज शाम को हरियाणा के दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़ रेवाड़ी फरीदाबाद गुड़गांव पलवल सोहना तावडू और एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी साथ ही साथ आज रात को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया हरियाणा एनसीआर दिल्ली के उत्तरी जिलों पूर्वी और दक्षिणी साथ ही साथ केंद्रीय और पश्चिमी जिलों पर मौसम प्रणालीयों के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है । जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है ।।
आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान क्रमश 29.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को जिला महेंद्रगढ़ में भी मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिला जिलें में महेंद्रगढ़, कनीना अटेली सतनाली पर झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया जबकि नारनौल और नांगल चौधरी पर हल्की बारिश और बुंदाबांदी ही देखने को मिली आज सम्पूर्ण इलाके पर बादल वाही देखने को मिल रही है ।
और बारिश की गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 32.0 डिग्री सेल्सियस और 30.0 थेडिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः 26.6 डिग्री सेल्सियस और25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।वर्तमान परिदृश्य में तटीय प. बंगाल और समीपवर्ती उत्तरी ओडीशा के पास अतिनिम्न दाब क्षेत्र बालासोर से 70 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में सक्रिय है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की और गतिमानता रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तरी अरब सागर में सक्रिय डिप्रेशन दुर्बल होकर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में अवस्थित है। जबकि मानसून ट्रफ रेखा गंगानगर- रोहतक से लेकर बांदा- सीधी और अम्बिकापुर होते हुए बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन की और फैली हुई है। साथ ही साथ पश्चिम- मध्य अरब सागर से लेकर मध्य पाकिस्तान तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है और दक्षिणी गुजरात से महाराष्ट्र तट तक अपतटीय ट्रफ (Off-shore Trough) सक्रिय है।नोडल अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अति निम्न दबाव क्षेत्र रविवार को अवदाब ( डिप्रेशन)में बदल गया। खाड़ी में बंगाल के दीघा और उत्तरी उड़ीसा के पास बनी यह मौसम प्रणाली तेजी से पश्चिम- उत्तर- पश्चिम की और आगे बढ़ कर छत्तीसगढ़ की और आ रही है।
16 अगस्त तक तों यह उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा तक पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों और एनसीआर दिल्ली पर इस मौसमी प्रणाली का आंशिक प्रभाव 16-17 अगस्त तक देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में बादल वाही देखने को मिलेगी साथ ही साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी साथ ही साथ इस दौरान तेज़ गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने से 15 अगस्त के बाद गतिविधियां बढ़ेंगी और 16 - 17 अगस्त के आसपास पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान, गुजरात पर जबरदस्त भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। हरियाणा में इस दौरान दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों के साथ कुछ केंद्रीय और एनसीआर दिल्ली पर आंशिक तौर पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
18-19 अगस्त के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी क्योंकि सम्पूर्ण इलाके में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद 18 अगस्त के बाद एक और मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय होगा जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 20-25 तारीख के दौरान बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। पिछले 24 घण्टो में हरियाणा-चंडीगढ़ में हुई बारिश के आंकड़े निम्नलिखित हैं।।
चंडीगढ़ AP 92mm
हिसार Aws 89mm
हांसी 76mm
फतेहाबाद 70mm
पंचकूला 67mm
सिवानी 63mm
अंसध 62mm
लोहारू 61mm
जगाधरी 60mm
चंडीगढ़ सिटी 58mm
मोरनी 50.5mm
राई, सोनीपत 50.5mm
आदमपुर 50.2mm
बिलासपुर 41.0mm
बराड़ा 40.5mm
सरस्वती नगर 40.5mm
घरौंडा 40.2mm
रादौर 40.0mm
बाढड़ा 40.5mm
पंचकूला त. 36.5mm
फतेहाबाद Aws 33.5mm
हिसार त. 31.5mm
मानेठी 30.5mm
गन्नौर 30.0mm
सोनीपत 25.5mm
करनाल 24.0mm
कनीना 24.0mm
महेंद्रगढ़ Kvk 23.0mm
सतनाली 22.0 mm
करनाल त. 21.0mm
यमुनानगर त. 20.5mm
रायपुर रानी 20.2mm
बरवाला 20.5mm
उकलाना 20.5mm
उकलाना रेलवे 20.2mm
खानपुर 20.0mm
सोनीपत त. 18.0mm
महेंद्रगढ़ पाली Aws 13.0 mm
चरखी दादरी त. 13.5 mm
भिवानी त. 13.0mm
कालका 10.5mm
छछरौली 10.5 mm
प्रतापनगर 10.2mm
गुहला 10.2mm
बापौली 10.2mm
गोहाना 10.2mm
समालखा 10.0mm
खरखोदा 10.0mm
बवानीखेड़ा 10.0mm
बालसमंद 10.0mm
हसनपुर 10.0mm
दादुपुर 9.5mm
ताजेवाला 9.5 mm
नारायणगढ़ 9.0mm
इस्लमाइलाबाद9.0mm
झांसा 9.0mm
अटेली 8.5mm
अम्बाला त. 8.0mm
पानीपत त. 7.0mm
पलवल त. 6.0mm
हिसार IMD 5.0mm
भिवानी IMD 5.0mm
अम्बाला IMD 4.0mm
रेवाड़ी त. 4.0mm
कुरुक्षेत्र त. 3.0mm
डबवाली 3.0mm
मेंवात 3.0mm
सिरसा 2.0mm
मंडकोला, मेवात 2.0mm
कॉल, कैथल 2.0mm
कैथल त. 1.9mm
जींद त.1.2mm
रोहतक 1.0mm
कैथल 1.0mm
बावल 1.0mm
नारनौल 1.0mm बारिश दर्ज की गई




No comments