ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र ) ने किया अजमेर संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार | उम्मेदराम गुर्जर होगें नागौर के जिलाध्यक्ष, किया एकजुटता का आहवान।

जयपुर/ 26 अगस्त अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र ) के प्रदेशाध्यक्ष सागर पांचाल ने संभागाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत की सहमति से अजमेर संभाग के नागौर जिले मे जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की, जलदाय विभाग के उम्मेदराम गुर्जर को नागौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेशाध्यक्ष सागर पांचाल ने बताया कि स्वतंत्र महासंघ ने पिछले ढाई वर्षों से मंत्रालयिक हित मे कार्य करते हुए प्रदेश के 122 से ज्यादा विभागों में एकजुटता स्थापित की है। स्वतंत्र महासंघ शीघ्र ही अन्य संभागो मे भी संभागाध्यक्ष नियुक्त कर
 स्वतंत्र महासंघ को ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे ताकि माननीय मुख्यमंत्री के एकजुटता के सुझाव को हम फलीभूत कर सकें।
संस्थापक मनीष विद्यानी, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत तथा परामर्शक तारचन्द सिरोही के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उम्मेदराम को बधाई देकर मंत्रालयिक हितों के लिए तत्पर / प्रतिवद्ध रहने के निर्देश दिए साथ ही
 मंत्रालयिक कर्मचारियों को जोधपुर मे एकजुट करने हेतु नागौर जिलाध्यक्ष पर पूर्ण विश्वास जताया।

No comments