ब्रेकिंग न्यूज़

एमबीडीडी बैनर का विमोचन*जश्न आजादी का : संकल्प रक्तदान का

 तेरापंथ युवक परिषद कोटा। जहां सारा देश आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों में जुटा है वहीं इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् ने देश-विदेश में फैली अपनी 355 शाखा परिषदों के माध्यम से आगामी 17 सितंबर को 2000 से ज्यादा रक्तदान-कैंप लगाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद् कोटा द्वारा *मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव्( एमबीडीडी )* के बैनर का विमोचन किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव* मनाने के बाद समाज के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में समायोजित बैनर विमोचन कार्यक्रम में 17 सितंबर को भारत के साथ अन्य कई देशों में एक साथ होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की विस्तृत जानकारी दी गई। 
तेयुप अध्यक्ष आनंद दुग्गड़ व एम.बी.डी.डी संयोजक
उमेश गोयल ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को होने जा रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के द्वारा एक ही दिन में दो हजार से ज्यादा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर अभातेयुप एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अपनी 350शाखा परिषदों के माध्यम से संस्थान ने अपने पिछले एमबीडीडी से एक लाख यूनिट से ज्यादा ब्लड संगृहीतकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। 
 17 सितंबर को होने वाला *मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव* देश के समक्ष समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का एक अद्वितीय उदाहरण पेश करेगा। जहां एक तरफ कैंप आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरितकर देश के अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे ,वहीं दूसरी ओर रक्तदान करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य की दृष्टि से होने वाले लाभों से जन-जन को अवगत करवाएंगे। जो भी संस्था मानव सेवा के इस महनिय कार्य में हमारे साथ जुड़ना चाहती है वो हमारी वेबसाइट www.mbdd.in पर रजिस्टर करे आप सभी का स्वागत है।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल में फैली 355 शाखा परिषदों एवं 45000 से अधिक युवाओं के सशक्त नेटवर्क के साथ तेरापंथ धर्मसंघ का सबसे विशाल संगठनमूलक केन्द्रीय संस्थान है।तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन आध्यात्मिक दिशा निर्देशन में सेवा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में विभिन्न आयामों के संचालन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में निरंतर जुटा हुआ है।
कोटा - मेगा ब्लड डोनेशन ड्राईव के बैनर का अनावरण* भारत में रक्तदान के क्षैत्र में व्यापक कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की शाखा तेरापंथ युवक परिषद् कोटा द्वारा *मेगा ब्लड डोनेशन ड्राईव* के बैनर तले आयोज्य विशाल रक्तदान शिविर के बैनर का अनावरण किया गया। दिनांक 17 सितंबर 2022 को आयोज्य इस जनहितकारी कार्य के बैनर का अनावरण गुलाब बाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी श्री अणिमाश्री जी आदि ठाणा – 5 के सान्निध्य में हुआ। बैनर अनावरण के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद कोटा के अध्यक्ष अध्यक्ष आनन्द दुवाड़ ने 17 सित· को होने वाले एम.बी.डी.डी. के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी। 
अभातेयुप रक्तदान के क्षैत्र में कार्य करने वाली सबसे वृह्द संस्था है और अपनी शाखा परिषदों के माध्यम से सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहती है।बेनर का सभा-संस्थाओं गण्यमान्य सदस्यों के द्वारा अनावरण किया गया।एम.बी.डी.डीकोटा उमेश गोयल संयोजक को घोषित किया।  
इस अवसर पर संयोजक उमेश जी ने बताया कि यह विशाल रक्तदान शिविर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद कोटा द्वारा काफी जगह यह महानीय कार्य रक्तदान शिविर के आयोजन के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होनें कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है अपना कर्तव्य देश के प्रति जाहिर करने के लिए । इस रक्तदान शिविर में अपना रक्त देकर जोह सेवा कार्य आप करते है उसकी तुलना सायाद ही किसी और से की जा सकती है ।बॉलीवुड जगत की हस्तियों व कोटा और अन्य शहरों के नामी व्यक्तियों का मिल रहा सहयोग। तेरापंथ समाज के सदस्य गण और श्रावक समाज उपस्थित रहे।


No comments