गोगामेडी मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु सादुलपुर-गोगामेडी- सादुलपुर (मेला स्पेशल) ट्रेनों संचालन
बीकानेर।गोगामेडी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए सादुलपुर-गोगामेडी के बीच दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है |
1. ट्रेन संख्या 00489 सादुलपुर-गोगामेडी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 17/08/2022 से दिनांक 22/08/22 तक सादुलपुर से प्रतिदिन सुबह 11.00 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे गोगामेडी पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 00490 दोपहर 13.30 पर गोगामेडी से रवाना होकर 15.30 बजे सादलपुर पहुंचेगी ।
2 . दूसरी गाड़ी ट्रेन संख्या 00491सादुलपुर- गोगामेडी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 17/08/2022 से दिनांक 22/08/22 तक सादुलपुर से प्रतिदिन दोपहर 16.45 बजे रवाना होकर शाम 18.40 बजे गोगामेडी पहुंचेगी तथा वापसी
में गाड़ी संख्या 00492 शाम 19.25 पर गोगामेडी से रवाना होकर रात 21.40 बजे सादलपुर पहुंचेगी । इन सभी गाड़ियों में डेमू के 10 - 10 डिब्बे होंगे।




No comments