ब्रेकिंग न्यूज़

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिख समुदाय ने निकाली तिरंगा यात्रा।

बीकानेर। ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का इस देश के यारों क्या कहना सहित अनेक देशभक्ति गीतों की गूंज से आज जिला कलक्टर परिसर गुंजायमान हो गया। जब सिक्ख समाज की ओर से तिरंगा यात्रा में इस गाने पर सभी झूम उठे। 
मोटरसाइकिल पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने स्वयं सिक्ख समाज की वेशभूषा धारण कर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की ओर देश में शांति का संदेश दिया। 
इस दौरान पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित सिक्ख समाज के लोग मौजूद रहे। बाद में राष्ट्र भक्ति के गीतों पर समाज के हर आयु वर्ग के लोग जमकर नाचे।
 जिससे एकबारगी माहौल देशभक्ति से सरोबार हो गया। आपको बता दे कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग कर राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश कर रहा है।

No comments