आजादी का अमृत महोत्सव के क्रममें सरकार एवं विभागीय आदेशानुसार
बीकानेर।दिनांक 12-8-2022 शुक्रवारको सनराईज अकादमी माध्यमिकविद्यालय,रानी बाजार,बीकानेर में, देशभक्ति गीतों का गायन कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजेशुरू किया गया। इससे पूर्व शाला के विद्यार्थियों ने राष्ट्र ध्वज के साथ हर घर तिरंगा,वन्दे मातरम, और भारत माता की जय के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
शाला प्रधानाध्यपिका श्री मती इन्द्रा बालेचा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में कर्नल हेम सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर तिलक लगाकर तथा पुष्प माला अर्पित कर किया।मुख्य अतिथि का स्वागत परी पाणेचा ने तिलक लगाकर किया तथा सभी बच्चों ने खडे होकर जय हिंद व तालियों के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के बलिदानी जीवन दर्शन को सरल और गहन शब्दों से ओजपूर्णतथा देशभक्ति भाव पूर्ण कविता के रूप पेश कर सीमा पंवार ने किया।कार्यक्रम में सर्व प्रथम राष्ट्र गीत -वन्दे मातरम,सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा,आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, ध्वज गान झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब, और अंत में राष्ट्र गान गाकर देशभक्तिगीतों के विशेष कार्यक्रम कासमापन हुआ। इस अवसर मुख्यअतिथि के रूप में पधारे कर्नल हेम सिंह शेखावत ने अपने तथा अपनी रेजीमेंट के बहादुर सिपाहियों की वीरता की गाथाओं को बच्चों के साथ शेयर किया। आप 1962,1965,1971 के युद्धों में र्सर्वश्रेष्ठ भारतीय सेना की ताकत की कुछ झांकियों को अपने शब्दों में बयां की तो सभी बच्चे स्टाफ रोमांचित हो बडी गहनता से सुना।
प्रोत्साहित किया,साथ ही दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष रूप से बालिकाओं को डिफेंस एकेडमी में एडमिशनलेने के लिये प्रेरित किया,लेकिन इसके लिए गीता में उल्लिखित भगवान श्रीकृष्ण -अर्जुन संवाद को सिद्धांत बनाकर कठिन परिश्रम अवश्य किये जाने की आवश्यकता पर बल देतेहुए बताया कि कठिन परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगी ।




No comments