पूनरासर मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बीकानेर, 25 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने तीन दिवसीय पूनरासर हनुमान जी मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शर्मा ने बताया कि पूनरासर का हनुमान मेला 1 से 3 सितंबर (तीन दिन) तक भरेगा। मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, नगर विकास न्यास,
सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड को आपसी समन्वय के साथ संबंधित सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार करवाने के लिए निर्देशित किया है।




No comments