मन मंदिर मैं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव"-भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा।
बीकानेर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मनमंदिर कांता खतूरिया कोलोनी जेएनवी मै कृष्ण जन्मोत्सव का विशाल आयोजन किया ।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बड़ी संख्या में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आएं उन् सभी बच्चों को मीरा शाखा की तरफ से पुरस्कार दिया गया साथ ही मीरा शाखा की तरफ से छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया ।
सांय 8.30 से रात्रि12.00 उत्सव आरती भजन संध्या, रंगारंग झांकी लाइट डेकोरेशन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में मीरा शाखा अध्यक्ष रितु मित्तल ,छवी गुप्ता,रश्मि भंसाली ,रेखा गुप्ता ,रतन गुप्ता ललिता गुप्ता कुसुम क्वात्रा ललिता कालरा रजनी कालरा सीमा शर्मा एवं अन्य सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




No comments