विश्वकर्मा गेट के बाहर रामंदिर केपास फिर तोड़ी शहर सफील
बीकानेर, 19 अगस्त। विश्वकर्मा गेट के बाहर, राम मंदिर के पास भूमाफियों व कब्जाधारियों ने पुरातत्व की दृष्टि से संरक्षित सफील को तोड़कर छोटे की बजाए बड़ा रास्ता बना लिया है। सफील के प्राचीन रोड़ों (पत्थरों) को नहीं हटाने से आम लोगों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
विश्वकर्मा गेट के बाहर शहर सफील के पास अतिक्रमणों की भरमार है। नगर विकास न्यास, नगर निगम व पुरातत्व विभाग की अनदेखी से शहर सफील का नामोनिशान मिटाकर कब्जाधारी, भूमाफियों ने अनेक पक्की दुकानें बनाली।




No comments