ब्रेकिंग न्यूज़

तेयुप राजराजेश्वरी नगर द्वारा स्कूल पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन

तेयुप । दिनांक 13 अगस्त 2022 वार शनिवार को तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए गवर्नमेंट लोअर प्राइमरी स्कूल,पटनागेरे में स्कूल पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमान हनुमानमल संजय कुमार मनोज कुमार बैद परिवार के सौजन्य से रखा गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वार्ड महासचिव श्री महेश यश, तथा वार्ड पार्षद श्री किरण थे। इस अवसर पर उन्होंने तेयुप द्वारा किये गए सेवा कार्य की सराहना की तथा अपने वक्तव्य में कहा कि अच्छी साफ-सफाई स्वास्थ्य की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बीमारियों से बचाव का एक प्रभावशाली उपाय है।
 बच्चों में व्यक्तिगत साफ-सफाई की आदतों का विकास करना चाहिए, ताकि वे स्वस्थ रह सके।श्री संजय कुमार बैद ने कहा की बच्चे अक्सर स्कूल नहीं जाते हैं क्योंकि उनके पास उचित कपड़े नहीं होते हैं जिसके परिणामस्वरूप उनकी सीखने की प्रक्रिया बाधित होती है और उनकी उपस्थिति भी कम हो जाती है। 
ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए स्कूल के छात्रों को अच्छे कपड़े प्रदान किए जा रहे है। स्कूल पोशाक पाकर प्रफुल्लित हो उठे बच्चे। सेवा प्रभारी श्री नरेश बाँठिया ने बताया की 107 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरण किए गए। 
इस नेक कार्य में तेयुप अध्यक्ष श्री कौशल लोढ़ा, उपाध्यक्ष श्री विकास छाजेड़, मंत्री श्री विपुल पितलिया,संगठन मंत्री श्री प्रकाश बैद,निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुशील भंसाली, सेवा कार्य सहप्रभारी श्री सुपार्श्व पटावरी आदि उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुगुणा एन ने किया।   

No comments