ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन सामग्री।

दिनांक : 20 अगस्त 2022, तेरापंथ युवक परिषद, राजाराजेश्वरी नगर की और से राजाराजेश्वरी नगर स्थित सांत्वना ओल्डऐज होम को जरूरत की सामग्री पहुंचाई गयी । यह सेवा कार्य 4 वर्षीय नोवमी पितलिया की जन्मदिवस की उपलक्ष में प्रकाशचंद्र विपुल,चेतन,अरिहंत पितलिया परिवार के सहयोग से किया गया । 
परिषद् मंत्री श्री विपुल पितलिया ने सांत्वना ओल्डऐज होम में जाकर जानकारी जुटाई की वहां पर रह रहे 27 वृद्धजनों तथा उनकी देख रेख करने वालों के लिए रोजाना उपयोग में आने वाली किन किन वस्तुओं की आवशयकता है। 
तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोगी परिवार को सूचित कर राशन की सामग्री सांत्वना ओल्डऐज होम में दी गयी ! राशन सामग्री में आटा, दाल, चावल, दूध चायपत्ती, बिस्किट्स, घी, तेल, सर्फ़,साबुन और मसाला इत्यादि शामिल थी । 
जन्मदिन के शुभ अवसर पर नोवमी ने अपना जन्मदिन का केक भी वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों एवं अपने परिवार के साथ मिलकर वहीँ पर काटा और सभी को खिलाया ।
इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष श्री कौशल लोढ़ा, मंत्री श्री विपुल पितलिया, सेवा कार्य प्रभारी श्री नरेश बाँठिया एवं पितलिया परिवार के सदस्यों ने अपने समय का विसर्जन कर सेवा कार्य में सहयोग किया ! यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नाहटा ने दी । 
  


No comments