ब्रेकिंग न्यूज़

सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार एवं सन राईज करुणा क्लब के तत्वावधान में

बीकानेर। दिनांक 20-8-2022 शनिवारको कक्षा एल. के. जी. से 2 तक के बच्चों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन किया गया।
‌ शाला प्रधानाध्यपिका श्रीमती.इन्द्रा बालेचा ने बताया कि बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण और राधा का रूप धर कर कृष्ण संग राधा के भजनों पर मनोरंजन के साथ नृत्य प्रस्तुत कर मानव मात्र को प्रेम रूपी आत्मभाव की विशुद्धता का दर्शन समझाया वातावरण कृष्णमय हो.गया।
बाल कृष्ण रूप (लड्डु गोपाल) को झूले में झुलाया । कान्हा को माखन मिश्री , पंजीरी,केले मिठाइयों का पंच भोग लगाया तथा बच्चों को वितरित किया।
इस अवसर पर कला,साहित्य और नाटय श्रंखला की प्रतिष्ठित लेखिका श्री मती संगीता शर्मा अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का निर्देशन प्रधानाध्यपिका ने किया । जन्माष्टमी डेकोरेशन समस्त स्टाफ व बच्चों ने मिलकर किया।
 समस्त कृष्ण और राधा बने बच्चों को श्रीमती संगीता शर्मा ने पुरस्कृत किया।

No comments