सुजानगढ़ का किसान सभा का समेलन सम्पन्न, गोदारा अध्यक्ष रुलानिया बने मंत्री
सुजानगढ़:-अखिल भारतीय किसान सभा सुजानगढ़ का तहसील समेलन आज sdm कार्यालय के सामने हुआ,जिसमे मुख्यवक्ता किसान सभा के जिला मंत्री उमरावसिंह सारण ने समेलन का उद्धघाटन करते हुए कहा कि किसान सभा 1936 से लड़ाई लड़ती आ रही है।
किसान सभा ने आजादी के लिये लड़ाई लड़ी,देश आजाद होने के बाद किसानों को बड़ी बड़ी कम्पनियां ओर सरकारे लूट रही है। किसान सभा का लूट के खिलाफ आंदोलन आजदी के 75 साल बाद भी जारी है,किसानों ने 13 महा दिल्ली के चारो बोर्डरों को बंद कर तीन काले कानून को वापिस कराने में मोदी सरकार को घुटनो के बल किया।
दिल्ली आंदोलन के दौरान सुजानगढ़ के किसानों ने लगातार 13 महीनों तक सुजानगढ़ के sdm कार्यालय पर धरना जारी रख आंदोलन को मजबूती प्रदान की। फसल बीमा क्लेम को लेकर जिला मंत्री उमरावसिंह सारण ने बताया कि खरीफ 2021 की करोपकटिंग देने के लिये कम्पनी ओर दोनों सरकारों ने मना कर दिया,4 महीने तक आंदोलन चला और 60 घण्टे जिले की सड़को को जाम रखा,
तब करोपकटिंग की रिपोर्ट उपलब्ध हुई,किसान आंदोलन की जीत हुई,करोपकटिंग के आधार पर बीमा क्लेम लेने के लिये फिर से मैदान में उतरेंगे।
सुजानगढ़ में किसान सभा के समेलन आने वाले दिनों में बीमा क्लेम को लेकर अभियान चला कर बीमा क्लेम की जानकारी देंगे और सुजानगढ़ में बीमा क्लेम के लिये आंदोलन किया जायेगा।
आज समेलन में सर्वसमिति से 11 सदस्यो की कार्यकरणी का चुनाव किया जिसमें अध्यक्ष तेजाराम गोदारा,मंत्री रामनारायण रुलानिया, उपाध्यक्ष बजरंगसिह फौजी,सयुक्तमंत्री झूमर बुरड़क,कोषाध्यक्ष सावंताराम दुसाद को चुना गया।
समेलन में एडवोकेट बनवारी बिजारणिया, किसनलाल छिरंग,मुमताज फौजी,महबुब बडगुजर,एडवोकेट रामकुमार मेघवाल,नियाकत खा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे!
सुजानगढ़ से किसान सभा के कार्यकरणी सदस्य,22,23 अगस्त को दो दिवसीय किसान सभा के जिला समेलन चूरू में भाग लेंगे।




No comments