सहारण का अभिनंदन रविवार को
चूरू, 27 अगस्त। राजस्थान साहित्य अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं जिले के युवा साहित्यकार दुलाराम सहारण का रविवार को चूरू जिला मुख्यालय पर सम्प्रति संस्थान चूरू एवं कायम एजुकेशन व सोसियल संस्था की ओर से सुबह ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केन्द्र में नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक रियाजत खान एवं सम्प्रति संस्थान चूरू अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया ने बताया कि समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, जिला कलेक्टर
सिद्धार्थ सिहाग, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित सामाजिक व साहित्य जगत की अनेक विभूतियाँ भी अतिथि के रूप में शामिल होंगी।




No comments