नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाऐं रद्द रहेगी।
बीकानेर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर राजगढ-झारसुगुड़ा रेलखण्डों के मध्य स्थित हिमगिर स्टेशन पर चौथी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी। रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)1. गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 21.08.22 व 28.08.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20472, पुरी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 24.08.22 व 31.08.22 को रद्द रहेगी। 3. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 27.08.22 को रद्द रहेगी। 4. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.08.22 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.08.22 को रद्द रहेगी।6. गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा दिनांक 27.08.22 को रद्द रहेगी।




No comments