वीर बालाजी सेवा संघ की ओर से पूनरासर पैदल यात्रियों के लिए विशाल भंडारा नौरंगदेसर में
बीकानेर।3 सितंबर को भरे जाने वाले पूनरासर हनुमानजी मेले को लेकर आज पदयात्री रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर, पदयात्रियों की सेवा करने के लिए सेवा समितियों व संघों ने भी कमान संभाल ली है।
बुधवार शाम को शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पदयात्री पूनरासर के लिए रवाना होंगे। पदयात्रियों के लिए जगह-जगह हनुमानजी के भक्तों के लिए आराम, भोजन, चिकित्सा, जलपान आदि की व्यवस्था की जा रही है।
वही वीर बालाजी सेवा संघ बाफना ट्रस्ट नोखा रोड गंगाशहर की ओर से नोरंगदेसर बस स्टैंड के पास सब्जी पूड़ी गटारी खिचड़ी तेल मालिश की ठंडा जल व्यवस्था की गई है ।
वीर बालाजी सेवा संघ शन 1995 से पैदल यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करता रहा है जिसमें सभी भाई बंधुओं का सहयोग सदा ही बना रहा है।




No comments