आधारभूत सुविधाओं के विकास में बीकानेर के भामाशाहों का योगदान सराहनीय-श्रीवास्तव राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त ने किया निर्माणाधीन मेडिसन विंग का निरीक्षण
बीकानेर, 12 अगस्त । राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त धीरज श्रीवास्तव शुक्रवार को बीकानेर दौरे पर रहे। श्रीवास्तव ने पीबीएम अस्पताल परिसर में मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाये जा रहे मेडिसन विंग का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश एवं समाज के विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं और भामाशाहों को सदैव याद रखा जाता है। बीकानेर के भामाशाह सामाजिक सरोकारों के इन कार्यों में सदैव आगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में बीकानेर संभाग के साथ पंजाब, हरियाणा के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में भामाशाहों द्वारा मेडिकल विंग का निर्माण करवाने की यह पहल दूसरो के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी साबित होगी।




No comments