श्रीमती पिंकी जैन के एकावनकी तपस्या का भव्य कार्यक्रम पींकी ने 51 की तपस्या कर कोटा में कीर्तिमान बनाया है-"साध्वी अणिमा श्री"
कोटा 23 सितंबर 2022।साध्वी श्री अणिमाश्री जी के सान्निध्य में अणुव्रत भवन में तपस्विनी बहन पींकी-सुनिता जैन के तपस्या के उपलक्ष्य में तेरापंथी सभा कोटा की
अनुमोदना का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
का भव्य बरघोडा निकाला गया। धरती अम्बर को गुंजायमान करने वाली शोभायात्रा जन जन के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई।राह चलते हर राहगीर ने तपस्विनी के तप को वंदन किया। तपके तेज से बहन का चेहरा चमक रहा था। विराट जुलूस के साथ तपस्विनी बहन कार्यक्र स्थल अणुव्रत भवन में पहुंची।
साध्वी श्री अणिमाश्री जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन
में कहा-अंधकार से प्रकाश की यात्रा का नाम है-तपस्या मृत्यु
से अमरत्व की ओर उढ़ने वाले कदम का नाम है-तपस्या।असत्य से सत्य की और उठने वाली तरंग का नाम है- तपस्या। श्रीमती पिंकी जैन ने हमारी प्रेरणा को स्वीकार करा तप के महापथ पर गतिमान हुई और आज इकावन के तप का उल्लास भरे माहौल में प्रत्याख्यान कर रही है। गुरुवर की दिव्य ऊर्जा, आत्मिक मनोबल,दृढ़ संकल्प बल एवं पारिवारिक जन के सहयोग से आज पिंकी इस मुकाम तक पहुंच गई है। जो सोचा वह कर दिखलाया है। तप के पथ
पर बढ़े ये कदम हमेशा बढ़ते रहें। तुम अपने संकल्प बल से
कीर्तिमान रचती रहना। श्रीमान राजुलाल जी,संजय, नीरज का पूरा परिवार कोटा में साधुवाद का पात्र हैं, जिनके सहयोग से पिंकी ने कोटा में इतिहास रचाया है। गुरुदेव के आशीर्वाद से अपनी जीवन बगिया में तप के फूल खिलाती रहना। उन तप-सुमनों की सुवास से खुद के जीवन एवं परिवार तथा परिवेश को भी सुवासित करना है
"श्रद्धेया साध्वी प्रमुखाश्री जी के संदेश का वाचन कोट सभा के मंत्री धरमचन्दजी जैन ने किया। साध्वी कर्णिका श्री जी, साध्वी सुधाप्रभा जी साध्वी समत्वयशा जी, एवं साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने तपस्वी बहन के लिए रचित गीत का मधुर स्वरों में संगान किया।
सभाध्यक्ष संजय बोधरा, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल जैन, महिला मंडल उषा बाफना, तेथूप मंत्री कमलेश जैन, टीपीएफ से आशीष जैन,अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेन्द्रजी, जैन राष्ट्रीय पोरवाल संघ के अध्यक्ष छगण जी जैन, राष्ट्रीय पोरवाल महिला मंडल की मंत्री डॉ रेखा जैन पोरवाल समाज इंदौर के भामाशाह श्री हनुमान प्रसाद जी जैन श्री राजूलाल जय जैन ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
तेरापंथ महिला मंडल ने सुंदर गीत का संगान किया
सुश्री ध्वनि, अक्षिता , मोहक ने अपनी मम्मी को तप की बधाई गीत के माध्यम से संप्रेषित की। बहन सुधा, मंजू ,अर्चना ज्योति ने भाभी निमा-मिथलेश ने आयुषी, मानवी,नेहा ने गीत के माध्यम से तप की अभ्यर्थना की। श्रीमती मंजू जैन ने अपने उदगार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी मैत्री प्रभा जी ने किया सभा संस्थाओं एवं परिवार जनों द्वारा बहन का स्वागत किया गया।




No comments