ब्रेकिंग न्यूज़

पूनरासर बाबे की जयकारों से गूंजी जयपुर रोड जगह जगह पर लगा जाम प्रशासन भीड़ के सामने बेबस।

बीकानेर से नौरंगदेसर रास्ता जाम बड़ा हनुमान जी मंदिर से लेकर हल्दीराम प्याऊ तक जाम लगा हुआ था गाड़ियां रेंगते रेंगते जा रही थी और पैदल यात्रियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी प्रशासन को इसका अनुमान नहीं था । 
इसलिए इस पर इन्होंने ध्यान नहीं दिया सिर्फ हल्दीराम प्याऊ पर पुलिस का जमावड़ा जरूर था वहां से गाड़ियों के लिए रास्ता बदला गया जो नापासर होते हुए जयपुर रोड पकड़ सके ऐसी व्यवस्था की गई थी । जाम में एंबुलेंस में भी फंसी हुई दिखाई दी पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंसी हुई थी। डूंगर कॉलेज के पास उदासर फंटा आदि पर बड़ा जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई बहुत से लोग अपनी मोटरसाइकिल लेकर मेला देखने के लिए निकले हुए थे और सेवादारों की पिकअप गाड़ियां ट्रैक्टर आदि जाम में फंसे थे सर्किल के पास बस से आमने-सामने होने से जाम लग रहा था।

No comments