गोगामेडी मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु सादुलपुर-हनुमानगढ के बीच मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन तथा श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन।
बीकानेर।उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा गोगामेडी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए सादुलपुर-हनुमानगढ (एक ट्रिप) व हनुमानगढ- सादुलपुर-हनुमानगढ (03 ट्रिप) मेला स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन निम्नानुसार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04714, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 03.09.22 को सादुलपुर से 07.30 बजे रवाना होकर 11.05 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, गोगामेडी, नोहर व ऐलनाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 04715, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 03.09.22 से 05.09.22 तक प्रतिदिन हनुमानगढ से 11.45 बजे रवाना होकर 15.30 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04716, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 03.09.22 से 05.09.22 तक प्रतिदिन सादुलपुर से 16.50 बजे रवाना होकर 20.45 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी व तहसील भादरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके साथ ही गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। दिनांक 02.09.22 से 05.09.22 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 02.27 बजे के स्थान पर रात 02.08 बजे आगमन एवं 02.29 बजे के स्थान पर 02.10 बजे प्रस्थान करेगी।




No comments