न ही सब्जी विक्रेताओं को और न ही ग्राहकों को रास आ रहा है राजीव गांधी मार्ग।
बीकानेर। फड़ बाजार से सब्जी के ठेले हटाने के बाद जहां बाजार खुलाखुला नजर आ रहा है। बता दें कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने फड़बाजार से सब्जी ठेलों वालों को हटाकर उनको नया स्थान राजीव गांधी मार्ग दिया है। यह राजीव गांधी मार्ग न तो सब्जी विक्रेताओं को रास आ रहा है और न ही ग्राहकों को। जिसका सीधा सीधा असर इन ठेले वालों की ग्राहकी पर पड़ा है। जब से इन्हें राजीव गांधी मार्ग पर शिफ्ट किया गया है तब से इनकी माली हालत खस्ता बन गई है। सब्जी ठेले वालों का कहना है कि राजीव गांधी मार्ग पर दिन में 10 किलो सब्जी लाकर बेचने के बावजूद भी शाम तक 2 किलो सब्जी भी नहीं बेच पा रहे हैं इसी कारण से उनकी माली हालत खस्ता होती नजर आ रही है।




No comments