ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा के क्षेत्र में रही प्रथम स्थान पर - तेयूप राजराजेश्वरी नगर

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 56 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर को 3 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज डागा की अध्यक्षता में छापर-लाडनूं राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 56 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर को सेवा के क्षेत्र में प्रथम स्थान के अलंकरण से नवाजा गया तथा अभातेयुप के निर्देशन में कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला के सफल आयोजन तथा युवादृष्टि में श्रम नियोजन हेतु सम्मानित किया गया! राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज डागा ने परिषद के कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष श्री कौशल लोढ़ा, मंत्री श्री विपुल पितलिया, कार्यसमिति सदस्य श्री दिनेश मरोठी,श्री इन्दर छाजेड़ उपस्थित रहे ! 

No comments