उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम नोसरिया में पीने के लिए पानी की संतोष प्याऊ का हुआ भव्य उद्घाटन ।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। (तोलाराम मारू)। धर्म पाल सारस्वत खारडा और ओमप्रकाश तावनिया रीड़ी ने बताया कि श्री डुंगरगढ से बीदासर के मार्ग पर एक छोटा सा गाँव नोसरिया आता है। जहाँ पर सरकारी स्कुल में नन्हे नन्हे ननिहाल आते हैं। उनके लिए तथा अन्य जन की सुविधा के लिए समीप के गाँव ( रीङी ) के भामाशाह परिवार तारूराम जी तावणीयां बुचाणी सुपुत्र स्वर्गीय श्री लिछमणराम तावणीया अपनी धर्मपत्नी सर्वगीय श्री मति सन्तोष देवी की याद में ( संतोष प्याऊ ) का आज शुभारंभ किया है ।उनके सुपुत्र कालूराम पवनकुमार ओर पोत्र अमित विकास और योगेश का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा परिवार ओर रिश्तेदारों के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अन्य जनों ने रीड़ी के तावनिया परिवार का हार्दिक आभार प्रकट किया।




No comments