तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला नहीं होने के विरोध में शिक्षक संघ शेखावत ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के गृह जिले से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आन्दोलन का आगाज शिक्षक संघ शेखावत ने किया है। तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानान्तण नहीं होने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला शाखा की ओर से जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि पिछले दस वर्ष हो गये है तृतीय शिक्षकों के स्थानान्तरण नहीं हो रहे है। जबकि सभी विभागों में तबादले किये जा रहे है। इसको लेकर शिक्षक संघ अब आरपार की लड़ाई लड़ेगा और जब तक सरकार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानान्तरण प्रक्रिया शुरू नहीं करेगी तब तक चरणबद्व तरीके से प्रदेश भर में आन्दोलन चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत मंगलवार से की गई है। बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर को एक ज्ञापन शिष्टमंडल की ओर से दिया गया। जिसमें तुरंत तबादले करने की मांग रखी गई।




No comments