शिक्षक बजरंग सुथार को मिले 2 और राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक नवाचार अवार्ड।
बीकानेर। शिक्षा में शैक्षणिक नवाचार की दिशा में प्रयासरत शिक्षक बजरंग सुथार को दो और राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार अवार्ड मिले है। ाीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स जिलाध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर राज्य स्तर सुथार को सम्मानित किया गया उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर उनको नामित किया गया। द्वारकाप्रसाद सुथार बताया कि 7 से 9 अक्टूबर को आयोजित शैक्षणिक सेमिनार में शिक्षक बजरंग सुथार ने भाग लिया और उनको राष्ट्रीय स्तर पर नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया तथा रेडियो मेरी आवाज ने स्मार्ट शिक्षक के रूप में भी उनका सम्मान किया। बजरंग सुथार को राष्ट्रीय स्तर पर नवाचारों के लिए सम्मानित होने पर सुथार समाज व सुथार एकता फोर्स ने खुशी जाहिर की। शिक्षक सुरजीत सुथार, वेदप्रकाश भूरटा, माणक सुथार, गोपीराम सुथार, वेदप्रकाश सुथार, ओमप्रकाश सुथार, बाबूराम सुथार सचिव झंवरलाल सुथार कोषाध्यक्ष भंवरलाल सुथार उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र सुथार, जेठमल कुलरिया, संगठन मंत्री सोनाराम सुथार, श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स जिलाध्यक्ष गंगानगर कालूराम सुथार, बीकानेर से हरिकिशन सुथार धनराज सुथार, गोपीराम खोखा, कैलाश सुथार, मालचंद सुथार, शिक्षा समिति सूरतगढ़ के साहबराम सुथार, सुरेश सुथार हनुमानगढ़, सुथार जांगिड़, समिति अध्यक्ष किशनलाल सुथार, दीपू जालवाल ने उनको बधाई दी है।




No comments