सरदारपुरा ज्ञानशाला के 40 ज्ञानाथियों सहित 100 लोगों की छापर संघ यात्रा जैनाचार्य महाश्रमण जी के दर्शन सेवा हेतु छापर पहुंचे
जोधपुर।तेरापंथी सभा सरदारपुरा के तत्वाधान में तेरापंथ समाज सरदारपुरा के सदस्य जैन आचार्य महाश्रमण जी के दर्शनार्थ छापर पहुंचे। ज्ञानशाला संयोजक बी आर जैन के नेतृत्व में 8 ज्ञानशाला प्रशिक्षकों के साथ लगभग 40 ज्ञानार्थी भी इस बस के साथ छापर पहुंचे।
ध्यात्व्य है आचार्य श्री महाश्रमण जी का छापर चातुर्मास के बाद 20 से 25 दिसंबर तक जोधपुर की धरा पर पदार्पण और प्रवास होना है।
इसी संबंध में तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, महिला मंडल व ज्ञानशाला के सदस्य छापर पहुंचे।
छापर में आचार्य श्री महाश्रमण जी, साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी के समक्ष ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गयी।













No comments