ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर मास्टर टीम ने जीते दो नेशनल गोल्ड मेडल... पेनचाक सिलाट नेशनल चैम्पियनशीप श्रीनगर में हुई सम्पन्न।





24 अक्टूबर बीकानेर। जम्मू कश्मीर स्थित शेर-ऐ-कश्मीर इंडोर स्टेडियम श्रीनगर में पेनचाक सिलाट नेशनल चैम्पियनशीप आज सम्पन्न हुई।
डिस्ट्रिक्ट पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर के जिला संयुक्त सचिव धनंजय सारस्वत ने बताया कि इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट्स पेनचाक सिलाट की सीनियर एंड मास्टर नेशनल चैम्पियनशीप श्रीनगर के शेर-ऐ-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 21 से 24 अक्टूबर को आयोजित की गई जिसमें 26 राज्यों एवं यूटी के सात सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमें आल इंडिया पुलिस, राजस्थान पुलिस, सीमा सुरक्षा बल के एथलीट्स ने भी प्रतिभागिता निभाई। नेशनल चैम्पियनशीप में बीकानेर की मास्टर टीम में देवेन्द्र कुमार सारस्वत ने मेल केटेगरी तथा शोभा सारस्वत ने फिमेल केटेगरी में नेशनल गोल्ड मेडल जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया।
जबकि बीकानेर सीनियर टेंडिंग टीम के गोविंद राम केवटिया तथा सीनियर सोलो टीम के हिमांशु सारस्वत पांचवे स्थान पर रहे।
पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर दिनेश बांगड़ ने बताया कि नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट का चयन आगामी फिलिपीन्स में होने वाली वर्ल्ड बीच चैम्पियनशिप में किया गया है।
नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के प्रेसीडेंट महेश कायथ, जनरल सेक्रेटरी विष्णु शर्मा, इंटरनेशनल रेफरी पुरनमल जाट, दिनेश कुमार औझा, भंवर पुरोहित,
किशनलाल पांडे, भगवती प्रसाद गौड़ ने प्रसन्नता जताई और इंडियन पेनचाक सिलाट फैडरेशन के नेशनल प्रेसीडेंट किशोर प्रकाश येवले, नेशनल जनरल सेक्रेटरी यासीन मोहम्मद, नेशनल सीईओ मोहम्मद इकबाल का आभार व्यक्त किया।











No comments