नवरात्री पर हुआ महासती सुभद्रा पर परिसंवाद।
तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल बालोतरा द्वारा मुनि श्री मोहजीत कुमार जी ठाणा 3 के सानिध्य में "द्वार खुल गए शीर्षक से महासती सुभद्रा जीवन चरित्र पर आधारित परिसंवाद की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला जी संकलेचा द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई।
उसके बाद कन्या मंडल की कन्याओं द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। इसके बाद कन्या मंडल बालोतरा द्वारा भव्य रूप से नाटिका की प्रस्तुति की गई । यह संवाद महासती सुभद्रा के के जीवन पर आधारित था। जिस प्रकार महासती सुभद्रा ने अपने शील धर्म की सुरक्षा करने के लिए सुत के धागे से छलनी को बांधकर कुँए से पानी निकाला और चम्पानगरी के बंद पड़े चार दरवाजों में तीन दरवाजों को खोला। इस कथानक का सुंदर चित्रण में सुभद्रा का किरदार साक्षी वैद मेहता,बुद्धदास- शिल्पा संकलेचा,जिनदास- मनीषा ओस्तवाल,तत्त्वमालिनी- जीनल चोपड़ा ,धर्मदास- मुस्कान ओस्तवाल, सुजाता- श्वेता छाजेड़ सुचित्रा:- उन्नति छाजेड़ ,सुमन- निरल रांका,सुकांत- गुरुवी चोपड़ा, आचार्य भद्रासागर- खुशाली चोपड़ा ,धनसार- भाविका बागरेचा,श्रेयांश- रुचिका ओस्तवाल , सुनंदा- दिव्या बाफना ,राजा- खुशी बाफना देवी:- निकिता वडेरा, पवित्रा-वैशाली ओस्तवाल, अन्य व्यक्तियों का- वर्षिता बालड़ , सलोनी ओस्तवाल , तृप्ति खटेड़ ने निभाया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन श्वेता सालेचा ने किया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन सुमित्राजी वैद, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल जी डागा, सभा अध्यक्ष धनराज जी ओस्तवाल,अभातेमम सदस्या और मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा और महिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे । अंत में आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री संगीता जी बोथरा ने किया।इसके साथ वृहद संख्या में जैन श्रावक समाज उपस्थित हुआ।




No comments