ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों के खेतों दिया शुष्‍क बागवानी प्रशिक्षण


भाकृअनुप- केन्‍द्रीय शुष्‍क बागवानी संस्‍थान के तत्‍वावधान में चुरू जिले के परसनेऊ और सीकर जिले के रघुनाथगढ़ गावों में किसान प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण का आयोजन किया गया।  
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती गोमती देवी ने करते हुए इस आयोजन के लिए संस्‍थान का आभार व्‍यक्‍त किया। डॉ मुकेश कुमार जाटव, प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को इस क्षेत्र की मिट्टी-पानी का समय-समय पर जांच करवा कर पानी और मिट्टी के आधार पर अधिक पैदावार वाले फलों और सब्जियों को उगाने का सुझाव दिया और वाणिज्यिक फसलों के माध्यम से अपनी आय को बढ़ाने की बात कही।
डॉ बालूराम चौधरी, प्रधान वैज्ञानिक ने सब्जियों की उन्नत किस्में लगाने की सलाह देते हुए संस्‍थान की लो टनल तकनीकी के माध्‍यम से सब्‍जी लगाकर अधिक आय बढ़ाने पर विस्‍तार से बताया। डॉ रूपचंद बलाई, वैज्ञानिक ने जैविक खेती एवं इसके महत्‍व के बारे में विस्तार से बताया।  
अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत आयोजित इन प्रशिक्षणों में तकनीकी ज्ञान के साथ ही 21 विभिन्‍न फल सब्जियों के उन्नत किस्मों के बीजों के पैकेट्स किसानों को वितरित किए।
इन प्रशिक्षणों में कुल मिलाकर अनुसूचित जाति के 200 कृषकों को किसानोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। किसानों को पोषण वाटिका नर्सरी प्रबंधन आदि के प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिए। 

No comments